दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की शिकायत के आधार पर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोशल मीडिया पर झूठी, गुमराह करने वाली और गलत इरादे वाली जानकारी फैलाने और उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी दिल्ली के सरकारी स्कूलों और शिक्षकों के संदर्भ में गलत जानकारी फैला रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने झूठा एक्स पोस्ट किया है, इसके खिलाफ सरकार ने पूरा सोच विचार करने के बाद पुलिस शिकायत करने का निर्णय लिया गया है। कल शाम को सरकार की ओर से दी गई शिकायत और जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।