फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के डिप्टी सीएम से पौने 3 घंटे हुई पूछताछ, पूछे गए 100 से ज्यादा सवाल

Sat, 26 May 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manish sisodia
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में शुक्रवार शाम को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ की। उप-मुख्यमंत्री से करीब पौने तीन घंटे पूछताछ की गई। उप-मुख्यमंत्री ने पूछताछ में सहयोग किया। हालांकि कुछ सवालों के जवाब वह टाल गए।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री से मुख्य सवाल मुख्य सचिव को फोन कर धमकाने को लेकर पूछा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अब जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।  

उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से उनकेमथुरा रोड स्थित सरकारी आवास पर पूछताछ की गई। पूछताछ करीब पौने तीन घंटे चली। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

arvind kejriwal and manish sisodia
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ की वीडियो रिकार्डिंग की गई। उन्होंने बताया कि उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुख्य सवाल ये पूछा गया कि क्या उन्होंने 19 तारीख को फोन कर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को फोन कर धमकाया था कि वह दिल्ली सरकार की तीन वर्ष की उपलब्ध्यिं को लेकर विज्ञापन की फाइलों को निकाल दे, अन्यथा रात 12 बजे मुख्यमंत्री के आवास पर आना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि उप-मुख्य मंत्री ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। वह इस सवाल का जवाब टाल गए।  

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मनीष सिसोदिया से करीब 100 से ज्यादा सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है। मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री समेत किसी को भी फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रह है।

इसके बाद जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। हालांकि इस मामले में बैठक में जितने भी लोग मौजूद थे उन सभी पूछताछ की जा चुकी है। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर देगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें