बुधवार ही कांग्रेस को पत्र लिखकर बता दिया गया था कि नई दिल्ली में धारा 144 लगी हुई है। ऐसे में किसी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। बावजूद कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली समेत दिल्ली में कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस 56 सांसदो समेत 349 कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। हालांकि सभी को देर शाम छोड़ दिया गया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली में धारा 144 लगी होने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन-दो) डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि ईडी ने सोनिया गांधी को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। ऐसे में संभावना थी कि कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष के साथ एकजुटता दिखाने के लिए प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में बुधवार ही कांग्रेस को पत्र लिखकर बता दिया गया था कि नई दिल्ली में धारा 144 लगी हुई है। ऐसे में किसी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। बावजूद कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने आरएमएल अस्पताल, अकबर रोड, मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड और टॉलस्टॉय मार्ग मार्ग आदि पर विरोध प्रदर्शन किया और धारा 144 का उल्लंघन किया। ऐसे में 56 सांसदों समेत 349 कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ 65 डीपी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सभी को देर शाम को छोड़ दिया गया।