फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को रामलीला मैदान में रैली के लिए दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
1 नवंबर को होगी रैली, एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया के मुद्दे उठाएगी पार्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। पार्टी ने आयोजन के लिए 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक मैदान की बुकिंग कराई है। रैली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रैली के आयोजन के लिए अनुमति मांगी थी। तय विरोध स्थल पर कार्यक्रम करने के लिए 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक की अवधि के लिए एनओसी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस, आयोजकों, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय किया जा रहा है। इस महारैली की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें