कोर्ट में अधिवक्ता अग्रवाल ने 2017 में शिकायत दायर कर अय्यर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने व एनआईए तथा दिल्ली पुलिस से जांच कराने का निर्देश देने की मांग की थी।
इसमें कहा गया था कि अय्यर ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और पाकिस्तानी अधिकारियों को दावत दी। यह कार्य देश की सुरक्षा के लिए खतरा था। अय्यर के घर पर आयोजित बैठक में पाक उच्चायुक्त व पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने हिस्सा लिया था।
कोर्ट ने अग्रवाल से आरोपों की पुष्टि के लिए दस्तावेज देने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता का दावा था कि अय्यर के घर पर छह दिसंबर, 2017 को आयोजित बैठक में पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इस बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह तथा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक के बारे में विदेश मंत्रालय व गृह मंत्रालय को भी सूचना नहीं दी गई थी।