फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली हथियारों से भरी नैनो, हड़कंप

Wed, 13 Aug 2014 04:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में मंगलवार दोपहर तलाशी के दौरान नैनो कार में काफी संख्या में हथियार मिले। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने थाने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि बरामद 194 हथियार ब्लैंक फायरिंग पिस्टल हैं। इससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचता। इनका उपयोग फिल्म और एयरपोर्ट पर आवाज और धुआं कर चिड़ियों को उड़ाने के लिए किया जाता है। पुलिस अभी पेशोपेश की स्थिति में है कि इस बाबत कोई मामला दर्ज किया जाए या नहीं।

सूत्रों का कहना है कि जब्त किए गए हथियार को रखने के लिए भी लाइसेंस लेना जरूरी होता है। ऐसे में इतनी ज्यादा संख्या में हथियार ले जाने के कारणों की जांच की जा रही है। जिला पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों युवक हथियारों को कार में रखकर बागडोला गांव की ओर से आ रहे थे। द्वारका सेक्टर -12 के पास पुलिसकर्मियों को देखकर कार चला रहा युवक गाड़ी को मोड़ने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी में दो बोरे मिले, जिसमें हथियार रखे थे।

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार विदेशी कंपनी में बने निर्मित हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि इनको चोरी छिपे बेचा जा रहा था और इस धंधे में कई लोग शामिल हैं, जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही सारी बातों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें