फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा : अकबरी बेगम की हत्या के आरोप में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

Sun, 07 Jun 2020 06:31 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने पूर्वोत्तर दिल्ली हिंसा के दौरान एक वरिष्ठ महिला, अकबरी बेगम की हत्या के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अकबरी बेगम के घर में आग लगने के बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने रविवार को मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट, कड़कड़डूमा कोर्ट के समक्ष दिल्ली हिंसा में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। मामले में अगली सुनवाई 21 जून को की जाएगी।

अकबरी बेगम की मौत के मामले में सीबीआई ने कई वीडियो की जांच की और उन्हें सबूत के तौर पर भी जमा किया। जिन मोबाइल फोन से वीडियो बनाए गए उन्हें भी ट्रेक किया गया। 
विज्ञापन


इसी के साथ अकबरी बेगम के घर की आग बुझाने वाले और परिवार के लोगों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए। क्राइम ब्रांच ने टेक्नोलॉजी और सीडीआर के सहायता से  6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अरुण कुमार, वरुण कुमार, विशाल सिंह, रवि कुमार, प्रकाश चंद और सूरज के रूप में की गई है। 

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अदालत में कई बार जमानत याचिका लगाई है। दिल्ली पुलिस ने हर बार जमानत का विरोध किया, जिसके चलते उन्हें जमानत नहीं मिली। सभी आरोपी फिलहास न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपियों पर धारा 302, 147, 148, 307, 396, 436, 455/2/01/188/34  के तहत चार्जशीट फाइल की कई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें