एक 16 साल की किशोरी से ऐसे घिनौना काम कराया जा रहा था, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। जिसने भी सुना वही हैरान हो गया। जानिए पूरा मामला।
घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। यहां एक 16 साल की किशोरी से जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। विरोध करने पर उसे यातनाएं दी जाती थी। मारपीट के साथ उसे करंट लगाया जाता था। दरिंदगी की इंतिहा तब पार कर दी गई जब उसके निजी अंगों में पेट्रोल और सब्जियां डाल दी जाती थीं।
शराब के साथ उसे नशे की गोलियां दी जा रही थी। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर पीड़ित किशोरी की मौसी व तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने पूरे मामले की पुष्टि की है।
अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग ने शिकायत में कहा है कि उसकी मौसी घुमाने के बहाने उसे गांव से दिल्ली ले आई थी। वह कृष्ण नगर, सफदरजंग एंक्लेव में किराये पर रहती थी। पहले उसके मौसा ने मुनिरका में दुष्कर्म किया।