फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले जीजा ने युवती के साथ किया ऐसा कांड, पुलिस भी हैरान

Mon, 19 Feb 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मेहंदी की रस्म चल रही थी। अचानक बिजली गुल हो गई और घर में अंधेरा छा गया। इस दौरान जीजा ने युवती के साथ ऐसा कांड किया कि हर किसी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। छतारी इलाके में शादी से एक दिन पहले जीजा ने युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मेहंदी की रस्म के दौरान पहुंचा जीजा भरी महफिल में हत्या कर फरार हो गया। 

पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही पता चलेगी। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। गांव नगलिया सिद्धगढ़ी निवासी रेशमपाल की पुत्री संगीता (18) की शादी अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी प्रमोद पुत्र मदनलाल से तय हुई थी। 
विज्ञापन


रेशमपाल ने बताया कि रविवार को संगीता की बारात आनी थी। शनिवार शाम घर पर मेहंदी की रस्म पूरी की जा रही थी। अचानक बिजली गुल होने से घर में अंधेरा छा गया। तभी बड़ा दामाद बृजेश उनकी बेटी संगीता के पास पहुंचा और चाकू से उसका गला रेत दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
संगीता की चीख सुनकर जब तक परिजन पहुंचते, तब तक बृजेश चाकू से खून टपकाते हुए भाग चुका था। संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। भरी महफिल में संगीता का कत्ल होने से घर में कोहराम मच गया। रेशमपाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी बृजेश पुत्र कुंवरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी देहात पीके तिवारी ने कहा कि आरोपी बृजेश को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात को अंजाम देने के पीछे वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें