फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अपहरण कर 1.5 लाख की फिरौती मांगने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही दोस्त संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-साइबर थाने में तैनात था आरोपी, निलंबित कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
उत्तर जिला के कोतवाली थाना पुलिस ने अपहरण और जबरन वसूली में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही मोइन अली उत्तरी जिले के साइबर पुलिस थाने में तैनात था। मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अपहरण की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी सिपाही मोइन अली मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना का रहने वाला है। वहीं, उसके साथी की पहचान अख्तर के रूप में हुई है। मोइन अली 2024 बैच का सिपाही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रवि नाम का एक व्यक्ति दिल्ली में घूम-घूमकर गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता है। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 5:30 बजे जामा मस्जिद गेट के पास से रवि का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके दोस्त को फोन कर फिरौती के तौर पर 1.5 लाख रुपये की मांग की। दोस्त को शक होने पर पुलिस से की शिकायत : फोन पर फिरौती मांगे जाने के बाद रवि के दोस्त को शक हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की मदद से दोनों आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें