फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आठ ब्लॉक गोलचक्कर से लाल साईं द्वीप तक होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
-आर्य समाज चौक, लेबर चौक और क्लॉक टावर के आसपास भी सुधरेगी चौराहों की सूरत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में प्रमुख चौराहों और सड़क के बीच बने हिस्सों की सूरत संवारने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की योजना के तहत आठ ब्लॉक गोलचक्कर से लेकर हरि बस डिपो के पास स्थित लाल साईं द्वीप तक सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके साथ आर्य समाज चौक, लेबर चौक और क्लॉक टावर के आसपास के हिस्सों को भी संवारा जाएगा। योजना में रोड नंबर-236 के मध्य भाग का सुंदरीकरण भी शामिल है। इससे इन स्थानों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

पीडब्ल्यूडी के उपमंडल डब्ल्यूआर-11 के तहत प्रस्तावित इस कार्य में कई प्रमुख चौराहों और उनके आसपास के हिस्सों को शामिल किया गया है। आठ ब्लॉक गोलचक्कर, आर्य समाज चौक और लेबर चौक जैसे स्थान स्थानीय आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। वहीं, क्लॉक टावर पर ध्वज स्तंभ और उससे जुड़े द्वीप क्षेत्र को भी इस योजना के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि बस डिपो के पास लाल साईं द्वीप और रोड नंबर-236 के मध्य भाग का सुंदरीकरण होने से सड़क के इन हिस्सों की दृश्य छवि बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। चौराहों और सड़क के बीच बने द्वीपों का बेहतर रखरखाव और व्यवस्थित स्वरूप आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी राहत दे सकता है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से निविदा में सुंदरीकरण के लिए हरियाली, सजावटी पौधों, रंग-रोगन या अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

इन स्थानों को योजना में किया शामिल
- आठ ब्लॉक गोलचक्कर
- आर्य समाज चौक
- लेबर चौक
- क्लॉक टावर पर ध्वज स्तंभ और आसपास का द्वीप
- हरि बस डिपो के पास लाल साईं द्वीप
- रोड नंबर-236 का मध्य भाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें