फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लेटे बच्चे को दिल्ली पुलिस के हवलदार ने बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होने पर आरोपी निलंबित

Tue, 25 Aug 2020 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के हवलदार ने की बच्चे की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को अपने एक हवलदार को वायरल वीडियो के आधार पर निलंबित कर दिया है। इस वायरल वीडियो में हवलदार दक्षिण पश्चिम जिले के आरके पुरम इलाके में एक बच्चे को बुरी तरह पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। दक्षिण पश्चिम जिला के डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि आरोपी हवलदार को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच जिले के अतिरिक्त डीसीपी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि यह घटना 22 अगस्त को घटित हुई है, जब आरोपी हवलदार रात्रि ड्यूटी पर था और कुछ बच्चों को सड़क पर सोते देखा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवलदार ने उन बच्चों से वह जगह छोड़कर जाने के लिए कहा और आगे चल दिया। 30 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो उसने पाया कि बच्चे वहीं लेटे थे। इसके बाद उसने बच्चों को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इस मामले का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरके पुरम पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने अपने वरिष्ठ साथियों को इस घटना के बारे में सही फैक्ट नहीं बताए और उन्हें ये कहकर भ्रमित करने की कोशिश की और कहा कि यह वीडियो पुराना है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में कई यूजर लिख रहे हैं कि यह बच्चा भूखा था और खाने की तलाश में था, हालांकि पुलिस ऐसी किसी बात के बारे में नहीं बता रही। ऐसे में भूखे बच्चे को पीटने के बारे में हम पुष्टि नहीं कर सकते। नीचे देखें वायरल वीडियो-
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें