फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पर वार: बदमाश को नोटिस देने गए दिल्ली पुलिस के सिपाही की पिटाई, मां-बेटे ने भी मारे लात-घूसे

Thu, 29 Aug 2024 06:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गजराज सिंह, उसकी पत्नी व बेटे ने सिपाही को घर के अंदर बंधक बनाकर पीटा। बाद में तीनों ही आरोपी घर का दरवाजा खोलकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
बदमाश को नोटिस देने गए दिल्ली पुलिस के सिपाही की पिटाई - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में बदमाश को पूछताछ में शामिल होने का नोटिस देने गए सिपाही को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाने में आरोपी गजराज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। फर्श बाजार थाने में तैनात सिपाही मदन नोटिस लेकर आरोपी के घर पहुंचा।

विज्ञापन

आरोप है कि गजराज सिंह, उसकी पत्नी व बेटे ने सिपाही को घर के अंदर बंधक बनाकर पीटा। बाद में तीनों ही आरोपी घर का दरवाजा खोलकर मौके से फरार हो गए। मदन ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को खबर दी। बाद में नेब सराय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गजराज के खिलाफ पहले से 11 मामले दर्ज हैं।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मदन खानपुर शटर वाली गली में आरोपी गजराज सिंह के घर पहुंचा। गजराज सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। मामले में गजराज अंतरिम जमानत पर था। बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी वह पूछताछ में शामिल नहीं हो रहा था।

आरोप है कि मदन ने उसके घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। आरोपियों ने उसे अंदर बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया। बाद में लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मदन के बयान पर बंधक बनाकर मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गजराज के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी अधिकारियों से मारपीट के कुल 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामला दर्ज कर गजराज, उसकी पत्नी और बेटे की तलाश कर रही है। नेब सराय थाना पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी फुटेज में जुटाए हैं। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें