शास्त्री पार्क में मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। पुलिस ने तमाम लोगों से भाईचारा बनाए रखने के अलावा आम लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा। इस मौके पर कई दूसरी एजेंसियों ने भी हिस्सा लिया।
शास्त्री पार्क में मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बेला फॉर्म, यमुना खादर, शास्त्री पार्क में सुबह आठ बजे मॉक ड्रिल होना थी। एक एसीपी, सात इंस्पेक्टर के अलावा बाकी 162 जवान वाटर केनन, वज्र वाहन, विक्रांत, गैस गन्स के अलावा दूसरे वाहनों के साथ पहुंच गए। एंबुलेंस व दूसरी एजेंसियां भी वहां पहुंच गई।
शास्त्री पार्क में मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
बिल्कुल दंगे का कृत्रिम सीन बनाकर पुलिस का एक्शन और एहतियात बरतने के तमाम प्रेक्टिस की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपने जवानों को दंगे के समय लोगों से निपटने के तमाम गुर दिए। मॉक ड्रिल के दौरान वाटर केनन, गैस गन और दूसरे हथियारों का प्रयोग किया गया।
शास्त्री पार्क में मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
बेला फॉर्म, यमुना खादर व शास्त्री पार्क में सुबह आठ बजे मॉकड्रिल हुई। एक एसीपी, सात इंस्पेक्टरों के अलावा 162 जवानों ने वाटर केनन, वज्र वाहन, विक्रांत, गैस गन के अलावा दूसरे वाहनों के साथ पहुंच अभ्यास में हिस्सा लिया।
शास्त्री पार्क में मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस व दूसरी एजेंसियां भी मौके पर मौजूद रहीं। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को दंगों के समय लोगों से निपटने के गुर सिखाए।