फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल का 'शीशमहल' बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, कैंटीन से लेकर ये सुविधाएं मिलेंगी, सरकार की ये है योजना

Sat, 04 Oct 2025 05:16 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल'' बंगले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सरकार बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए योजना को अंतिम मंजूरी मिलनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
केजरीवाल का 'शीशमहल' - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार उस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी कर रही है, जो कभी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीएम आवास हुआ करता था। ये बंगला भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण चर्चा में रहा था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गेस्ट हाउस में एक कैफेटेरिया होगा, जहां पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे, जैसा कि दिल्ली के अन्य स्टेट भवनों में देखने को मिलता है। यह सुविधा आम जनता के लिए भी उपलब्ध होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत बंगले में पार्किंग, वेटिंग हॉल और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। वर्तमान में यह बंगला खाली पड़ा है और इसे स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। इस योजना को अभी उच्च अधिकारियों से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi: 'इस बार दिल्लीवासियों के लिए सुंदर छठ रहने वाली है', सीएम रेखा गुप्ता ने किया यमुना नदी का निरीक्षण


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें