हत्या की वारदात में 3.25 फीसदी व फिरौती के लिए अपहरण में 35.71 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले वर्ष 2018 में डकैती की वारदात में 36.11, हत्या के प्रयास में 16.26 फीसदी, लूटपाट में 20.15 फीसदी, दंगे में 54 फीसदी, दुष्कर्म के मामलों में 0.78 फीसदी, झपटमारी में 17.70 फीसदी और सेंधमारी में सबसे ज्यादा 59.05 फीसदी की कमी आई है।
वर्ष 2017 में डकैती के 36 तो वर्ष 2018 में 23, वर्ष 2017 में हत्या की 462, जबकि 2018 में बढ़कर 447 हो गई। वर्ष 2017 में दुष्कर्म के 2059 दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2018 में मामूली कमी के साथ 2043 मामले दर्ज हुए।
दिल्ली पुलिस ने दावा कि बीते वर्ष 168 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश की थी। बदमाशों को पकड़ने का ग्राफ पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बढ़ा है। पिछले वर्ष जहां 34.60 फीसदी बदमाश पकड़े, वहीं इस वर्ष 36.53 फीसदी बदमाश पकड़े गए हैं।
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगले वर्ष स्ट्रीट क्राइम को रोकने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि जेएनयू देशद्रोह मामले में कन्हैया पर चार्जशीट लगभग तैयार है, जिसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गंभीर आपराधिक वारदात :
मद 2017 2018 कमी/वृद्धि
डकैती 36 23 कमी 36.11
हत्या 499 477 वृद्धि 3.25
हत्या का प्रयास 615 515 कमी 16.26
रॉबरी 2889 2307 कमी 20.15
दंगे 50 23 कमी 54
फिरौती के लिए
अपहरण 14 19 वृद्धि 35.71
दुष्कर्म 2059 2043 कमी 0.78
कुल 6125 5407 कमी 11.72