फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भगवंत मान वीडियो मामले में संसद की सुरक्षा को बताया जिम्मेदार 

Tue, 26 Jul 2016 08:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भगवंत मान और आलोक वर्मा
विज्ञापन
संसद में फेसबुक पर लाइव वीडियो चलाने के मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा ने भगवंत मान द्वारा सुरक्षा में हुई चूक को लेकर संसद की सुरक्षा को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आज मामले की जांच के लिए बनी समिति की बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने वीडियो प्रकरण के लिए संसद की सुरक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार बताया।

बता दें कि इस मामले में पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर जांच समिति पर भी सवाल उठाया था। Delhi Police Commissioner Alok Verma was also present in today's meeting, he blamed Parliament security for the lapse #BhagwantMann — ANI (@ANI_news) July 26, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

'अगर मैं दोषी हूं तो प्रधानमंत्री 100 गुना ज्यादा दोषी हैं'

भगवंत मान - फोटो : ANI
उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे दोषी हैं तो पीएम मोदी भी दोषी हैं। भगवंत मान ने अपनी चिट्ठी लिखा कि प्रधानमंत्री ने उसी ISI को पठानकोठ एयरबेस में घुमाया, जिसने 2001 में संसद पर हमला किया था।

भगवंत मान ने लोकसभा स्पीकर से सवाल पूछा है कि ISI एयरबेस के नक्शे बनाकर ले गई, तो क्या पूरे देश की सुरक्षा को खतरा नहीं हुआ? 

गौरतलब है कि संसद में वीडियो मामले को लेकर जांच समिति 3 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपेगी। भगवंत मान ने लोकसभा स्पीकर से पक्षपात न करने की अपील करते हुए कहा है कि समिति प्रधानमंत्री को भी समन करे। क्योंकि अगर मैं दोषी हूं तो प्रधानमंत्री 100 गुना ज्यादा दोषी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें