फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: उगाही करने आए नकली पुलिस कर्मियों का असली से सामना, मुखबिरी करते-करते बन गए फर्जी 'पुलिसकर्मी'

Mon, 03 Apr 2023 06:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करों से उगाही करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से ज्यादातर आबकारी विभाग के लिए मुखबिरी भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने बदमाशों के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो खुद को जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा का दस्ता बताकर तीन से चार थाने इलाके में सक्रिय शराब तस्करों से उगाही कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही जिले की असली वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मौके पर जाकर छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सब इंस्पेक्टर का पहचान पत्र, एएसआई की वर्दी, दिल्ली पुलिस केस फाइल कवर, साल 2013 की पुलिस डायरी और वारदात में इस्तेमाल एक वैगन आर कार बरामद कर ली। 

आरोपियों की पहचान गुलाबी बाग निवासी डिंपल पंचाल, शाहबाद दौलतपुर निवासी सोनू साहनी, सोनीपत निवासी विनोद, मोहित, बरवाला निवासी मुकेश और बुराड़ी निवासी दीपक त्यागी के रूप में हुई है। दरअसल 31 मार्च को जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम एक सूचना के बाद बवाना औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची और घेराबंदी कर दी। 
विज्ञापन


यहां शराब तस्करों से उगाही करने के लिए वैगन आर कार से आए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह समयपुर बादली, बवाना और नरेला औद्योगिक क्षेत्र में काफी समय से शराब तस्करों से उगाही कर रहे थे। इस पर पुलिस ने उगाही के कुल चार मामले दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डिंपल पूरे गैंग का सरगना है। इससे जुड़े अन्य आरोपियों की भी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 
 
Trending Videos

मुखबिरी करते-करते बन गए नकली पुलिसकर्मी
जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से ज्यादातर आबकारी विभाग के लिए मुखबिरी भी कर चुके हैं। इनका सरगना डिंपल सिर्फ 12वीं पास है और शुरूआत में फाइनेंस का काम करते-करते आबकारी विभाग के लिए मुखबिरी भी करने लगा। इस पर दुष्कर्म और अनाधिकार प्रवेश का मामला भी दर्ज है। 
 
विज्ञापन

वहीं आरोपी सोनू साहनी शराब तस्कर रमेश चीरा के संपर्क में रह चुका है और यहां से मुखबरी भी की। इसके खिलाफ शराब तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपी भी पुलिस के लिए मुखबरी कर चुके हैं। वहीं दसवीं पास मुकेश पर शस्त्र अधिनियम, चोट पहुंचाने, अपहरण, लूट और हत्या का प्रयास के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें