फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के विवादास्पद रेडियो जिंगल पर बवाल, संकट में पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की जुगत कर रही आम आदमी पार्टी के प्रचार पर दिल्ली पुलिस ने फिलहाल रोक लगा दी है। विभिन्न रेडियो स्टेशनों पर चल रहे आप के जिंगल पर रोक लगाकर दिल्ली पुलिस ने पार्टी को नोटिस देने की तैयारी शुरु कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल 'आप' इस रेडियो जिंगल के माध्यम से महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस को घेरना चाहती है। साथ ही इसमें अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है। आप के इस रेडियो विज्ञापन में रीतू नाम की एक छात्रा अपने साथ हुई छेड़छाड़ की आपबीती सुनाती है।

विज्ञापन में कहा गया है कि‘मैं रीतू हूं। जब मैं ट्यूशन से लौट रही थी तब मुझ पर तीन लड़कों ने अश्लील फब्तियां कसीं और छेड़छाड़ की। जब मैं पुलिस स्टेशन गई तो ड्यूटी पर तैनात अधिकारी ने मुझसे उन तीन लड़कों के खिलाफ सबूत मांगा। मैं पुलिस के सवालों से परेशान हो गई। आखिरकार मैं बिना मुकदमा दर्ज कराए बाहर आ गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मामले में दिल्ली पुलिस आप को नोटिस देने की तैयारी भी कर रही है। पार्टी से उस छात्रा के बारे में भी जानकारी मांगी जाएगी जिसने रेडियो पर खुद के साथ छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।
विज्ञापन

विज्ञापन बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक आम आदमी पार्टी अगर रीतू को सामने लाने में असफल रही तो रेडियो विज्ञापन बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक सभी पुलिस स्टेशनों व थानों की आंतरिक जांच में रीतू नाम की लड़की से छेड़छाड़ की कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके अलावा पीसीआर को भी किसी रीतू नाम की लड़की के साथ छेड़छाड़ की शिकायत नहीं मिली है।

बता दें कि इससे पहले आप का प्रचार चर्चाओं में रहा है चाहे वह सोशल साईट हो या ऑटो रिक्शा पर आप का प्रचार। आप ने गांधी टोपी के माध्यम से प्रचार का अलग तरीका अपनाया जो पार्टी की पहचान बन गई। हालांकि अब बाकी पार्टियां भी इसे अपना रही हैं। वहीं मोबाईल से मिस कॉल अलर्ट कैम्पेनिंग भी सबसे पहले आप पार्टी ने ही शुरू की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें