दक्षिण दिल्ली की पुलिस एक घोषित बदमाश को गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अब वीडियो के आधार पर पुलिस भागे सभी आरोपियों की जांच कर रही है।
दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में पुलिस आजम खान नाम के घोषित बदमाश को पकड़ने गई थी। वहां पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपितों ने एक एएसआई और तीन सिपाहियों को घायल कर दिया है।
विज्ञापन
उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोपी बदमाश और उसके साथियों को छुड़ाकर ले गए। फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।