फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोह आरोपी छात्रों से पुलिस ने पूछे ये 20 सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर ही दिया। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में है और दोनों की वसंत कुंज थाने ले गए हैं जहां इनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज है। इन दोनों को वापस आरके पुरम थाने लाया जाएगा जहां इन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने 5 घंटे से ज्यादा दोनों से पूछताछ की और कई अहम जानकारी जुटाने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने तकरीबन 20 सवालो की एक लिस्ट बनाई है।

बता दें कि दोनों ने ही आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारे की बात मान ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पुलिस का सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने ये भी बताया है कि वो कहां छिपे थे। आगे की स्लाइड में जानिए पुलिस ने दोनों से कौन से 20 सवाल पूछे।
विज्ञापन

खालिद व अनिर्बान से पूछे गए ये सवाल

1. जेएनयू में क्या आपने इवेंट की परमिशन ली थी।
2. क्या बोलकर परमिशन ली गई थी।

3. क्या प्रशासन ने आपको कार्यक्रम रद्द करने के लिये कहा था।
4. 9 फरवरी का कार्यक्रम कितने बजे शुरू हुआ था।

5. इस इवेंट के ऑर्गेनिसेर की टीम में कौन कौन थे। और इनका क्या क्या रोल था।
6. क्या जेएनयू के इस कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगे थे।

7. वो कौन कौन लोग थे जो देश विरोधी नारे लगा रहे थे।
8. क्या कन्हैया आपके साथ मौजूद था उसने भी क्या देश विरोधी नारे लगाय थे।

9. अगर देश विरोधी नारे नहीं लगे तो कौन से नारे लगाय थे।
10. क्या इस प्रोग्राम में बाहर से भी लोग आय थे किसने बुलाया था इन लोगों को।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछा आपको किसने फंड किया

11. क्या देश विरोधी नारे लगाने के लिये किसी ने कहा था। अगर हां तो वो कौन लोग थे।
12. इतने दिन आप कहा पर रुके हुए थे किसने आपकी मदद की।

13. क्या फरार के दौरान आप लोग एक दूसरे के संपर्क में थे।
14. आपको फंड किसने किया था।

15. जब आप फरार थे तब पैसों की मदद किसने की।
16. इस इवेंट में उस वक़्त और कौन कौन लोग मौजूद थे।

17. क्या इससे पहले भी जेएनयू में इस तरह के प्रोग्राम किये गये थे।
18. अगर परमिशन रद्द की गई थी तो फिर क्यों प्रोग्राम किया गया।

19. अगर आप को पता था की पुलिस आपको तलाश कर रही थी तो आपने सरेंडर क्यों नहीं किया।
20. क्या आपको सरेंडर करने से किसी ने मना किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें