जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर ही दिया। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में है और दोनों की वसंत कुंज थाने ले गए हैं जहां इनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज है। इन दोनों को वापस आरके पुरम थाने लाया जाएगा जहां इन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने 5 घंटे से ज्यादा दोनों से पूछताछ की और कई अहम जानकारी जुटाने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने तकरीबन 20 सवालो की एक लिस्ट बनाई है।
बता दें कि दोनों ने ही आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारे की बात मान ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पुलिस का सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने ये भी बताया है कि वो कहां छिपे थे। आगे की स्लाइड में जानिए पुलिस ने दोनों से कौन से 20 सवाल पूछे।