पीएम आवास के पास दिल्ली पुलिस के एक ASI ने खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया है।
देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास दिल्ली पुलिस के एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच के बाद खुदकुशी के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में रखवा दिया है। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से कालीकट, केरला निवासी अनिरुद्वन टीपी(52) दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात थे।
वह महराम नगर, पुलिस कॉलोनी में पत्नी व एक बेटी के साथ रहते थे। तुगलक रोड थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि लोक कल्याण मार्ग स्थित पुलिस सिक्योरिटी लाइन, विनय मार्ग पर नाले के पीछे एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है।