फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ASI ने युवती को बंधक बना किया रेप

Sun, 12 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी बाग इलाके में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एएसआई पंजाबी बाग थाने में तैनात है।

पुलिस के अनुसार आरोपी एएसआई जयवीर सिंह की रानी बाग में रहने वाली एक कारोबारी से दोस्ती है। बृहस्पतिवार रात जयवीर कारोबारी से मिलने के लिए उसके घर गया था।
विज्ञापन

युवती ने दोनों को खिलाया था खाना

कारोबारी के घर में घरेलू कामकाज करने के लिए 23 वर्षीय युवती रहती है। जयवीर ने कारोबारी के साथ शराब का सेवन किया।

फिर युवती ने दोनों को खाना खिलाया। नशा अधिक होने की वजह से जयवीर ने कारोबारी के घर में ही रुकने का फैसला किया। कारोबारी ने युवती से जयवीर को कमरे तक छोड़ने को कहा।

आरोप है कि कमरे में गई युवती को जयवीर ने बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

देर रात कमरे से किसी तरह बाहर आने के बाद युवती ने सौ नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मेडिकल जांच में हुई रेप की पुष्टि

पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है।

जिसके चलते एएसआई के खिलाफ युवती को बंधक बनाकर कर उसे जान से मारने की धमकी देकर रेप करने का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई का गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें