दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वेबसाइट पर आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़ी फेक न्यूज वेब साइट पर डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और उसे टेक्नीकल सर्विलांस के जरिये दबोच लिया। आरोपी स्नातक कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान झारखंड निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। वह 'mytechbuzz' नामक वेक साइट चलाता है। बीते माह मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी।
इस शिकायत में बताया गया कि इस वेब साइट पर आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर गलत तिथियां वेबसाइट पर प्रकाशित की थी, जिन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नहीं किया।