फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ही की थी नेपाली युवक की हत्या, शराब पीने के दौरान झगड़े के बाद सिर पर किया था वार

Fri, 09 Aug 2019 11:21 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने पत्थर से सिर पर वार कर नेपाली युवक की हत्या करने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या के अनुसार, वसंत कुंज इलाके के एक प्लॉट में 7 जून को एक नेपाली युवक का शव मिला था। पास में खून से सने पत्थर व ईंटें और शराब व बीयर की खाली बोतलें मिलीं। 

थानाध्यक्ष संजीव कुमार की देख-रेख में इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, एसआई रोहित, सुभाष व भगवान सिंह की टीम ने पहचान के लिए युवक के पोस्टर छपवाए। शराब के क्वार्टर के बार कोर्ड से पता लगा कि वह डीडीए मार्केट, वसंत कुंज स्थित दुकान से खरीदा गया था। 
विज्ञापन


शव की पहचान नेपाल निवासी किशन कार्की (30) के रूप में हुई। वह किशनगढ़ में स्थित लोकल ढाबे में काम करता था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पहचान के बाद आरोपी किशनगढ़ निवासी हरबीर सिंह पाल (32) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

हरबीर ने बताया कि 6 जून को रात 8 बजे वह चर्च के पास शराब पी रहा था। किशन ने उससे शराब पिलाने के लिए कहा। शराब और बीयर लेकर दोनों आईएलबीएस अस्पताल के पीछे गए। 

वहां शराब पीने के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। हरबीर ने ईंट व पत्थर से सिर पर हमला कर किशन की हत्या कर दी। हरबीर सिंह एटा, यूपी का रहने वाला है। वह गैस एजेंसी पर सिलिंडर सप्लाई करता था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें