फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स की लत पूरी करने को लॉकडाउन में चोरी कीं बाइकें, नहीं मिला कोई खरीदार, ऐसे पकड़े गए आरोपी

Tue, 07 Apr 2020 07:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिम जिले के आरके पुरम इलाके में लॉकडाउन के दौरान भी दोपहिया वाहनों की चोरी की शिकायतों ने पुलिस की सख्ती पर सवालिया निशान लगा दिए। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने 3 अप्रैल को लॉकडाउन के बावजूद चोरी करने वाले दो लोगों को दबोचा। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ड्रग्स की लत पूरी करने के लिए उन्होंने वाहन चोरी किए थे। लेकिन लॉकडाउन में उन्हें चोरी की गाड़ियों का खरीदार नहीं मिला। इसलिए वह चोरी किए वाहन बेच नहीं पाए। उनके पास से चोरी के 5 दोपहिया बरामद हुए हैं।

दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि आरके पुरम में लॉकडाउन के दौरान दोपहिया वाहन चोरी हो रहे थे। आरके पुरम एसएचओ राजेश शर्मा की अगुवाई में गठित टीम ने आरडब्ल्यूए और प्राइवेट गार्डों से जानकारी ली तो पता चला कि रात में संदिग्ध युवकों की गतिविधि बढ़ जाती हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

3 अप्रैल को रात करीब 9 बजे वेंकटेश्वरा मंदिर के पास दो संदिग्धों को रोका गया तो वो भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। एक आरोपी ने अपना नाम गोल मार्केट निवासी विजय बताया। 

उसका साथी नाबालिग था। पूछताछ में विजय ने बताया कि वे दोनों गरीब परिवार से हैं। विजय मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का है। किशोरावस्था में ही उसने घर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें