मरकज में आने वाले लोगों से उनके आने का मकसद भी पूछा जाता था। रजिस्टर में एक बाकायदा कॉलम बना हुआ है। इस कॉलम में पूछा जाता था कि वह मरकज में किस लिए आए हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने अपना मकसद जमात (धर्म का प्रचार) के लिए आना लिखा है।
जमातियों ने कमरे के बाहर किया शौच, केस दर्ज
नरेला में बनाए क्वारंटीन सेंटर में दो जमातियों ने अपने कमरे के बाहर शौच कर दिया। पुलिस ने बाराबंकी निवासी दो जमाती मो. फहद और अदनान जहीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात हाउस कीपिंग स्टॉफ क्वारंटीन सेंटर की दूसरी मंजिल स्थित कमरा नंबर-212 के बाहर पहुंचा। एक कर्मचारी ने देखा कि कमरे के बाहर शौच की हुई थी। कमरा नंबर-212 में क्वारंटीन फहद और अदनान से पूछा गया तो वह बदसलूकी करने लगे। ब्यूरो
निजामुद्दीन में जमात को किसने दी जमघट की इजाजतः पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सवाल उठाया है कि निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात को धार्मिक आयोजन की इजाजत किसने दी। पवार ने फेसबुक पर कहा कि दिल्ली में ऐसे ही कार्यक्रम को क्यों नहीं रोका गया। उन्होंने निजामुद्दीन की घटना को बड़ा मुद्दा बनाने पर मीडिया को भी घेरा।