फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार जॉयमाला बागची मामला: पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मिले अहम सुराग

Sun, 29 Sep 2019 09:26 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घायल पत्रकार जॉयमाला बागची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिला पत्रकार जॉयमाला बागची के साथ लूटपाट मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले को लेकर डीसीपी अतुल कुमार ने कहा कि हमने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने हमें लूटे हुए सामान के बारे में अहम सुराग दिए हैं।

विज्ञापन

 



बता दें कि वारदात के समय पुलिस की जिप्सी पीछे से आ रही थी। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद एक सहायक उप निरीक्षक और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया था।

कौन हैं जॉयमाला बागची

जॉयमाला बागची एक न्यूज एजेंसी में पत्रकार है। वह ऑटो से अपने घर जा रही थी। चितरंजन पार्क के पास बदमाशों ने उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश की। विफल रहने पर बदमाशों ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और ऑटो से बाहर खींच ली।
विज्ञापन


सड़क पर गिरने से जॉयमाला गंभीर घायल हो गई और बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जॉयमाला के मुंह के अंदर तक टांके लगें और बायें पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर आ गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें