दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी तक डेनमार्क के कोपेनहेगन में होने जा रहे सी- 40 शिखर सम्मेलन में जाने की इजाजत विदेश मंत्रालय से नहीं मिली है। इस सम्मेलन में केजरीवाल दिल्ली में हो रहे सरकार के कार्यों और वायु प्रदूषण को कम करने के बारे में बात करने वाले हैं।
बता दें कि राजनेता, मंत्री या मुख्यमंत्री को विदेशी मंच पर देश की रूपरेखा या सरकार के कार्यों के बारे में अपनी बात रखने के लिए विदेश मंत्रालय से इजाजत लेनी पड़ती है।
एनएनआई के अनुसार केजरीवाल डेनमार्क जाने के लिए कुछ दिन पहले आवेदन कर चुके हैं। जिसको लेकर मंत्रालय को निर्णय लेना अभी बाकी है। 9 से 12 अक्तूबर के बीच डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित होने वाले सी-40 क्लाइमेट समिट में दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।