फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एसआई बताकर परिवहन भवन में घुसने की कोशिश, फर्जी परिचय पत्र दिखाकर झाड रहा था रौब, गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली पुलिस का फर्जी परिचय पत्र दिखाकर रौब दिखाता था। उसे रौब दिखाने का शौक था। वह काफी समय ये पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक शख्स खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बताकर परिवहन भवन में मंगलवार शाम को घुसने की कोशिश कर रहा था। वह दिल्ली पुलिस का फर्जी परिचय पत्र दिखाकर रौब दिखा रहा था। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी सुधार कुमार (32) के रूप में हुई।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवहन भवन की सुरक्षा में गेट पर सिक्यूरिटी इंचार्ज अवतार सिंह मंगलवार शाम को खड़े हुए थे। इसी बीच दिल्ली पुलिस का परिचय पत्र दिखाकर परिवहन भवन में घुसने लगा। अवतार सिंह ने उसे रोक लिया और चेकिंग कराने के लिए कहा। आरोपी खुद को अशोक विहार पुलिस स्टेशन में पीएसआई के पद पर तैनात होने की बात करते हुए रौब दिखाने लगा। अवतार सिंह को उस पर संदेह हुआ तो उसने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। जांच करने पर उसका परिचय पत्र फर्जी पाया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह परिचय पत्र दिखाकर रौब दिखाता था। उसे रौब दिखाने का शौक था। वह काफी समय ये पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें