पुलिस ने बताया कि कथित जज जब थाने पहुंचा तो उसने एसएचओ से बातचीत करते हुए कहा कि वह रिट पिटीशन को निपटाने के लिए पांच लाख रुपये लेंगे। इस पर एसएचओ को शक हुआ। इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि खुद को जज बताने वाला व्यक्ति ही फर्जी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने समयपुर बादली सब-डिवीजन के थाने में जाकर एक रिट पिटीशन को निपटाने के एवज में एसएचओ से पांच लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने सब-डिवीजन के पुलिस उपायुक्त (एसीपी) को मैसेज भेज दिया था कि वह थाने में विजिट करने आने वाला है। उसने समयपुर बदली सब डिवीज़न के एसीपी को व्हाट्सएप मैसेज किया कि वह एक रिट पिटीशन के लिए समयपुर बादली थाने विजिट करेंगे।
उन्होंने बताया कि एसीपी ने इसका मैसेज एसएचओ को भेजा। कथित जज जब थाने पहुंचा तो उसने एसएचओ से बातचीत करते हुए कहा कि वह रिट पिटीशन को निपटाने के लिए पांच लाख रुपये लेंगे। इस पर एसएचओ को शक हुआ। इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि खुद को जज बताने वाला व्यक्ति ही फर्जी है।