फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया फेमाकॉन: पाउडर से नकली नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करता अफ्रीकी नागरिक, ऐसे पकड़ में आया पूरा खेल

Mon, 30 May 2022 11:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मध्य दिल्ली में रहने वाला एक युवक ठगी का शिकार हुआ है। ठग ने उसे पाउडर से नकली नोट बनाने का झांसा दिया था। पुलिस ने पीड़ित के दूसरे नंबर से कॉल करवाकर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाउडर से नकली नोट बनाने का दावा कर लोगों से ठगी करने वाले एक अफ्रीकी नागरिक को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फेमाकॉन (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.50 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फेमाकॉन मूलरूप से कैमरून का नागरिक है। फिलहाल वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया हुआ था। अपराध शाखा की टीम आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को चूना लगाया। आरोपी पाउडर की मदद से एक नोट से तीन नोट बनाने का झांसा देता था।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली निवासी एक युवक ने अपराध शाखा के पास ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित युवक ने बताया कि लॉक डाउन से पूर्व उसका ड्राइक्लीनिंग का काम था। कोविड के बाद अब वह ड्राइक्लीन के लिए किसी बढ़िया केमिकल की तलाश कर उसे ऑनलाइन सप्लाई करने की योजना बना रहा था। इसके लिए वह ऑनलाइन सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसे गूगल की मदद से फेमाकॉन का नंबर मिला। उससे बातचीत के बाद आरोपी ने युवक को एक ऐसे केमिकल के बारे में बताया जो एक नोट से तीन नोट बना सकता है। अपनी बात साबित करने के आरोपी ने पीड़ित से मुलाकात की। इसके बाद उसके सामने ही एक नोट से तीन नोट बनाकर भी दिए और वह नोट युवक को दे दिए।
विज्ञापन

युवक ने नोट चलाए तो वह चल गए। यहां तक बैंक में भी जमा हो गए। युवक ऐसे में आरोपी के जाल में फंस गया। आरोपी ने एक लाख रुपये में केमिकल की मदद से बनाए गए तीन लाख देने का वादा किया। पीड़ित आरोपी के पास पहुंचा तो उसने उसे नकली नोट थमा दिए। शक होने पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के दूसरे नंबर से फोन करवाकर आरोपी से 50 हजार के नोट की डिमांड और की। इसके बाद आरोपी को मध्य दिल्ली इलाके से डेढ़ लाख के नकली नोटों के साथ दबोच लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें