फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सरकारी स्कूल में हैवानियत, दूसरी कक्षा की छात्रा से रेप के खिलाफ अभिभावक कर रहे प्रदर्शन

Fri, 10 Aug 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिभावकों ने किया स्कूल के बाहर प्रदर्शन - फोटो : ani
विज्ञापन

एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली शर्मसार हुई है। सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से हैवानियत की गई है। स्कूल के कर्मचारी पर दरिंदगी करने का आरोप लगा है। घटना दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके की है। गोल मार्किट के पास स्थित सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है।  रेप करने वाला स्कूल का कर्मचारी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सरकारी स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद वहां पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावक स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिभावकों का दावा है कि स्कूल में महिलाओं तक को रजिस्टर में एंट्री करके स्कूल के अंदर जाने दिया जाता है। ऐसे में एक आदमी यूं ही कैसे स्कूल के अंदर चला गया।

जानकारी मिली है कि उसी स्कूल में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाला कर्मचारी छात्रा का मुंह दबाकर पम्प के पास ले गया था। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को यह घटना हुई। आपको बता दें कि यह वाटर पंप भी एनडीएमसी का है।  
विज्ञापन

 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ऐसे हुई बच्ची से दरिंदगी

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित छात्रा दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित एक गर्ल्स स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद आरोपी राम आसरे छात्रा को बहका कर स्कूल परिसर में ही स्थित पंप हाउस ले गया।

यहां उसन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वहां से चला गया। बच्ची अपने घर पहुंची तो बुधवार रात ही उसकी तबियत बिगड़ गई।

बच्ची ने दर्द की शिकायत की तो मां-बाप ने देखा कि उसके अंदरुनी अंगों में सूजन के साथ ही खून का रिसाव हो रहा है। जब उन्होंने पीड़िता से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। बच्ची ने ये भी बताया कि आरोपी ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी।

बच्ची की बात सुनकर उसके माता-पिता दंग रह गए। उन्होंने अपनी बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस स्कूल पहुंची और स्कूल प्रबंधन से बात की। फिर बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के डीपीएस में भी हुई थी बच्ची से हैवानियत

सीसीटीवी फुटेज में छात्राओं के साथ पूल में दिखा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिछले महीने 12 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के शहर के गामा-2 स्थित डीपीएस स्कूल में साढ़े तीन साल की नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

स्कूल के स्वीमिंग पूल पर लाइफ गार्ड के पद पर तैनात आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी की थी। मेडिको लीगल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

बच्ची की ओर से आरोपी को पहचानने के बाद पश्चिम बंगाल निवासी लाइफ गार्ड चंडी दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्कूल टाइम की है लेकिन स्कूल प्रबंधन दो दिन वारदात को छिपाने में जुटा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें