फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 साल के इस बुजुर्ग की है 5 गर्लफ्रेंड, खर्च उठाने के लिए किया ऐसा काम, हो गया बदनाम

Mon, 30 Jul 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने 63 साल के एक बुजुर्ग चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पांच गर्लफ्रेंड के खर्चे उठाने के लिए चोरी करता था। बुजुर्ग चोर अभी तक अविवाहित है। उसने पूरी जिंदगी चोरी कर अय्याशी में गुजार दी। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान बंधु सिंह (63) के रूप में हुई है। आरोपी ने शनिवार को ही आनंद पर्वत इलाके एक जगह चोरी कर वहां से दो लैपटॉप, 60 हजार, एक स्मार्ट टीवी व अन्य सामान उड़ा लिया था। 

लेकिन वह वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया कुछ सामान बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से तीन वारदातें सुलझी हैं। 
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को आरोपी ने आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र के एक फैक्टरी में चोरी की थी। पीड़ित जगदीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्त में आया

पांच गर्लफ्रेंड वाला चोर - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच रविवार को एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग आनंद पर्वत से दबोच लिया। 

पूछताछ के दौरान आरोपी बंधु सिंह ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और पांच हजार रुपये बरामद कर लिए। 

20 वर्षों से कर रहा चोरियां
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब 20 सालों से चोरियां कर रहा है। उसने शादी नहीं की है, लेकिन हमेशा उसके साथ कोई न कोई गर्लफ्रेंड रही। मौजूदा समय में उसके साथ पांच गर्लफ्रेंड है। 

उनके खर्चे पूरे करने के लिए आरोपी वारदात को अंजाम देता था। पुलिस बंधु से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी से सराय रोहिल्ला इलाके में चोरी की तीन वारदातें सुलझी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें