फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र के तहत 52 किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 41 मामले दर्ज किए गए और 15 अवैध हथियार, 26 कारतूस तथा नौ चाकू बरामद किए गए। यह अभियान सड़क अपराध, अवैध हथियारों के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान अमन विहार, प्रेम नगर, बेगमपुर, कंझावला, प्रशांत विहार, बुध विहार, केएन काटजू मार्ग, दक्षिण रोहिणी, विजय विहार और उत्तर रोहिणी समेत कई थाना क्षेत्रों में चलाया गया। कई आरोपियों के पास से देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए, जबकि कई मामलों में चाकू जब्त किए गए। एक मामले में चोरी का स्कूटर और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें