फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ का बदला: नाबालिग ने चाकू से गोद डाला युवक, 13 वार कर की हत्या; पढ़ें मर्डर की Inside Story

Wed, 10 May 2023 06:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में पुलिस ने एक 16 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने चाकू के 13 वार से  युवक की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराना हिसाब चुकाने के लिए एक नाबालिग ने युवक की चाकू के 13 वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कुणाल उर्फ बालू (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद बालू का शव परिवार के हवाले कर दिया है। हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को दबोच लिया। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

बहन से की थी मृतक ने छेड़छाड़ और बड़े भाई को मारा था चाकू 
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कुणाल जब नाबालिग था तो उस पर आरोप लगा था कि उसने आरोपी की बहन के साथ छेड़छाड़ की है। उस समय आरोपी के बड़े भाई ने इसका विरोध किया तो कुणाल ने बड़े भाई को चाकू मार दिया था। तभी से आरोपी कुणाल से रंजिश रखता था। मंगलवार रात को मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुरानी रंजिश के बीच कहासुनी के बाद कर दी हत्या
पुलिस के मुताबिक, कुणाल अपने परिवार के साथ टाइप-2, क्वार्टर, तिमारपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र और अन्य सदस्य हैं। कुणाल छोटा-मोटा काम करता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह फतेह सिंह रोड, सीपीडब्ल्यूडी ऑफिस के नजदीक मौजूद था। इस बीच आरोपी नाबालिग वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। गालीगलौज के बीच आरोपी ने अचानक जेब से चाकू निकाला और कुणाल पर हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके गर्दन, पेट, सीने, जांघ समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर 13 चाकू मारे। बाद में आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुणाल को नजदीकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी नाबालिग से कर रही पूछताछ
जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि वारदात के बाद हत्या का मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों बाद आरोपी नाबालिग को दबोच लिया गया। उसके पास से हथियार में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। नाबालिग से बातचीत कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी से भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें