फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिल्ली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंत दर्शन पब्लिक स्कूल में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता, 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नंगली स्थित कंत दर्शन पब्लिक स्कूल में आयोजित 41वीं जूनियर व 8वीं कैडेट दिल्ली राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में दिल्ली के 11 जिलों से करीब 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में कृष्णा कंवर ने अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग और मिष्टी राघव ने 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। वहीं, प्रज्ञा तिवारी ने 44 किग्रा, भव्या बिष्ट ने 59 किग्रा और श्रेया भरतरी ने 68 किग्रा में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


इसके अलावा भव्या बिष्ट ने दिल्ली राज्य विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित अंडर-17 बालिका वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 59 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार उनका चयन 69वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलों के लिए हुआ है, जो अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, ओम चौधरी ने अंडर-19 लड़कों के 63 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता, और प्रज्ञा तिवारी ने अंडर-17 लड़कियों के 44 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह साबित किया कि नई पीढ़ी के खिलाड़ी ताइक्वांडो के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें