लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तौर पर प्रभावित ऑटो, टैक्सी और ई रिक्शा (पैरा ट्रांजिट वाहन) मालिकों के खाते में सोमवार शाम से वित्तीय सहायता राशि भेजने की शुरुआत कर दी जाएगी। परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वाहन मालिकों को राहत देने के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी 5000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई थी।
गहलोत ने कहा है कि परिवहन विभाग ने 1,55,301 ऐसे वाहन मालिकों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी गई है। यह राशि उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी ताकि उन्हें राहत मिल सके। हालांकि ट्रांसपोर्ट एसोरसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि पिछली बार भी सभी वाहन चालकों को इसका फायदा नहीं मिला था।