फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली दूर: राजधानी की सभी सीमाओं पर सख्ती, प्रदर्शन को लेकर एनसीआर में अलर्ट; पुलिस तैनात और गहन पड़ताल

Sat, 10 Oct 2026 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/गाजियाबाद/ नोएडा/गुरुग्राम/ फरीदाबाद

सार

शुक्रवार को दिन में गाजियाबाद में वाहन रोककर जगह-जगह जांच-पड़ताल और पूछताछ की गई। पूरे दिन यूपी बॉर्डर छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजेपी के दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह नाकेबंदी की गई है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है।  

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में गाजियाबाद में वाहन रोककर जगह-जगह जांच-पड़ताल और पूछताछ की गई। पूरे दिन यूपी बॉर्डर छावनी में तब्दील रहा।  चेकिंग के बाद वाहनों को दिल्ली में प्रवेश दिया गया। इससे बाॅर्डर पर जाम जैसे हालात रहे।  देखने को मिले।

मुजफ्फरनगर निवासी सौरभ ने बताया कि वह निजी काम से दिल्ली जा रहे थे, पूछताछ के बाद जाने दिया गया। इंदिरापुरम के राजवीर त्यागी ने बताया कि उनसे बहुत देर तक पूछताछ की गई। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि पुलिस को सतर्क किया गया है।  किसान संगठनों के साथ राजनीतिक दलों के नेताओंे पर पुलिस की नजर है। उनसे संपर्क साधा जा रहा है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। देर रात सघन चेकिंग की जा रही थी।  
विज्ञापन


शनिवार को भी जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है। कुछ नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया है।  अधिकारी  फील्ड में लगातार सक्रिय हैं व पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। कड़ी चेकिंग होने, ट्रेन, मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

वही फरीदाबाद में दिल्ली से सटे बदरपुर बॉर्डर, सूरजकुंड-प्रहलादपुर, शूटिंग रेंज, दुर्गा बिल्डर और जैतपुर-मीठापुर सीमा सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने नाकेबंदी की है। प्रत्येक नाके की निगरानी की जिम्मेदारी एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है, जबकि इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को नाका इंचार्ज बनाया गया है।

उधर गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच के लिए दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस टीमें बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही हैं। वहीं, बस अड्डे से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को भी पुलिसकर्मी चेक कर रहे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस सतर्क है और दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी  गई है। धर्मपुर बॉर्डर, छावला, कापसहेड़ा, सरहौल, आया नगर और दौराला बॉर्डर पर पुलिस टीमें वाहनों को रोककर उनकी जांच कर रही हैं। इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

नोएडा : प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग 500 से अधिक लोग किए नजरबंद 
दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पहुंचने से पहले ही रोकने के लिए दिल्ली जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर निगरानी बढ़ा दी गई है। चिल्ला बॉर्डर पर सीमेंटेड बैरिकेडिंग कर रास्ते सीमित कर दिए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने 500 से अधिक लोगों को नजरबंद किया। शनिवार सुबह से दिल्ली जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका वाले लोगों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें