फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Ordinance: लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल, राघव चड्ढा बोले- भाजपा ने अपने नेताओं को दिया धोखा

Thu, 03 Aug 2023 10:18 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली

सार

आप सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अडवाणी जी ने भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी का सपना है कि दिल्ली की अपनी सरकार हो और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले।
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में हंगामे के बीच दिल्ली सेवा बिल को पास कर दिया गया। बिल पास होने के बाद विपक्ष के सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके साथ ही आम आदमी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू को सत्ता पक्ष के सांसदों पर कागज फेंकने के कारण पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। उधर बिल पास होने के बाद कल तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। इधर बिल पास होने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अडवाणी जी ने भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी का सपना है कि दिल्ली की अपनी सरकार हो और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। इसके लिए भाजपा ने 1977 से लेकर 2015 तक संघर्ष भी किया। लेकिन 2015 में भाजपा ने यह संघर्ष 40 साल के बाद खत्म कर दिया क्योंकि दिल्ली में भाजपा की बजाय अरविंद केजरीवाल की सरकार आ गई। 

 

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि लोकसभा में बिल का पारित होना भारतीय लोकतंत्र के लिए एक काला क्षण है। कभी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की समर्थक रही भाजपा ने लोगों और अपने ही नेताओं को धोखा दिया है। यह हमारे नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कमज़ोर करता है। यह एक शर्मनाक कृत्य है, लोगों की इच्छा की अवहेलना और हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।


दिल्ली सेवा बिल को लोकसभा में पास करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक इन लोगों का कहना था कि पीएम आएंगे तो ही चर्चा होगी, लेकिन आज क्या हुआ। आज पीएम सदन में नहीं आए फिर भी ये चर्चा में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें