फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन स्कूल के छात्र अब योग विज्ञान में डिप्लोमा प्रोग्राम की करेंगे पढ़ाई

Tue, 22 Jun 2021 04:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने एनआईओएस के पाठ्यक्रम व स्व-अध्ययन सामग्री की जारी,कहा छात्रों को रोजगार मिलेगा
विज्ञापन
योग - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के छात्रों को अब 'योग विज्ञानमें डिप्लोमा' की पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने सोमवार को योग विज्ञान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम की स्व-अध्ययन सामग्री का लोकार्पणकिया। उन्होंने एनआईओएस को इस प्रकार के महत्वपूर्ण व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम प्रदान करनेके लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐस पाठ्यक्रम की पढ़ाई के बाद छात्रों को रोजगार के बेहद अच्छे मौके मिलेंगे। कोरोना काल में तो योग का महत्व बढ़ा है।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते आज दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। वहीं, एनआईओएस की अध्यक्ष प्रो.सरोज शर्मा ने बताया कि यह योग विज्ञान डिप्लोमा दो वर्षीय होगा। इसमें पहले वर्ष में पांच विषय होंगे। इसके तहत योग शिक्षण-प्रशिक्षण भी सिखाया जाएगा। जबकि दूसरे वर्ष योग चिकित्सा से जुड़े पांच विषयों की पढ़ाई करवायी जाएगी।

एनओआईएस ने इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें सिंगापुर, न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त विशेष रूप से ऑनलाइन जुड़े। जबकि 40 से अधिक देशों ने इसमें वर्चुअल शिरक्त की। कार्यक्रम का लाइव टेलीकॉस्ट एनओआईएस के यू-टयूब चैनल पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षा विशेषज्ञ भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें