दिल्ली में चलता टीकाकरण का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कोरोना टीकाकरण को लेकर राहत की खबर है। शुक्रवार शाम तक राजधानी में कुल आबादी में से केवल पांच लाख लोग ही वैक्सीन से दूर हैं। इसी के साथ ही पहली खुराक का कुल टीकाकरण 94 फीसदी पार हो चुका है। हालांकि दूसरी खुराक के टीकाकरण में अभी एक बड़ा अंतर है जिसकी वजह कोविशील्ड की दो खुराक के बीच समयांतराल तीन महीने होना भी है।
पांच लाख लोग ऐसे जिन्होंने वैक्सीन की कोई खुराक नहीं ली
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में करीब 1.45 करोड़ मतदाता हैं। इनके अलावा पांच लाख लोगों को अतिरिक्त जोड़ते हुए करीब 1.50 करोड़ व्यस्क आबादी का एक लक्ष्य रखा गया था। अगर मतदाताओं के साथ ही तुलना की जाए तो फिलहाल पांच लाख लोग ही ऐसे बचे हैं जिन्होंने वैक्सीन की अब तक कोई खुराक नहीं ली है।