फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों का हंगामा, नोएडा पहुंच रहे राकेश टिकैत; फिर लगा लंबा जाम

Tue, 03 Dec 2024 01:44 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/नोएडा

सार

दिल्ली नोएडा बॉर्डर के पास दलित प्रेरणा स्थल से किसानों को पुलिस ने जबरन हटाया। कई किसान हिरासत में लिए गए। वहीं किसान नोएडा प्राधिकरण में कुछ किसान घुस गए। जिन्हें पुलिस ने बल पूर्वक निकाला। 
विज्ञापन
किसानों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यहां से किसानों को जबरन हटाया जा रहा है। जिसकी वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि वह दो घंटे में नोएडा पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


लुक्सर जेल भेजे गए किसान
नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे किसानों को सोमवार को पुलिस ने जबरन हटाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल भेज रही है। पांच बसों से किसानों को जेल लाया गया है।

किसान विभिन्न मांगों को लेकर यहां अपना धरना जारी रखे हुए थे। बीते सोमवार को महामाया फ्लाइओवर से किसान दिल्ली कूच के लिए निकले थे। जिन्हें पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल पर ही रोक दिया और दिल्ली नहीं जाने दिया। प्रदर्शन और हंगामे के बीच सभी किसान यहीं बैठ गए। जिन्हें अब हटाया जा रहा है। 


नोएडा प्राधिकरण में घुसे किसान
वहीं दूसरी तरफ नोएडा प्राधिकरण में कुछ किसान घुस गए। जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला है। पुलिस एक किसान को पकड़ कर ले गई है। इससे अब किसानों में आक्रोश है। 

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस रही अलर्ट
नोएडा की सड़कों पर किसानों के उतरने से दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में जाम लग गया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट रही। सोमवार सुबह से ही नोएडा से लगी सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। इस दौरान बगैर जांच के वाहनों की आवाजाही मुमकिन नहीं थी। नतीजतन नोएडा लिंक रोड, डीएनडी, कालिंदी कुंज बॉर्डर जाम रहे। सड़कों पर फंसे वाहन चालकों का पसीना छूटा। सप्ताह के के पहले कार्य दिवस पर लोगों को दफ्तर पहुंचने में लेटलतीफी का सामना करना पड़ा।
 

इससे पहले किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर, नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाली सभी सीमाओं पर बैरियर लगा दिए गए थे। इससे सीमाओं पर सोमवार सुबह ही जाम लगना शुरू हो गया था। नोएडा लिंक रोड, डीएनडी रूट, कालिंदी बॉर्डर समेत कई मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दिल्ली व यूपी की ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ी।

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने दिल्ली आने वाले कुछ रास्तों को बंद करके रूट में बदलाव किया गया। यूपी से आने वाले मार्गों पर पर ट्रैफिक भारी होने की पहले से ही संभावना जता दी गई थी। भारी ट्रैफिक को देखते हुए दिल्ली और नोएडा की आरे से जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी में लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। लोग दिल्ली यातायात पुलिस की सोशल मीडिया हैंडल, इंस्टाग्राम समेत हेल्पलाइन पर दिन भर जाम के बारे में पता करते रहे।
विज्ञापन


दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं
दिल्ली-यूपी चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस और आरएएफ की तैनाती की गई हैं। पूर्वी दिल्ली पुलिस उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि कुछ किसान संगठनों के बारे में पहले से जानकारी मिली है कि उन्होंने दिल्ली मार्च की घोषणा की है। संसद सत्र चालू होने के कारण उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति को खराब न करें। पूर्वी जिला पुलिस नोएडा पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं। इस समय दिल्ली-यूपी के सभी बड़े-छोटे स्थानों पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें