फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार : दिल्ली में आज से 500 केंद्रों पर टीकाकरण, 45 पार वालों को लगेगी वैक्सीन

Thu, 01 Apr 2021 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बचाव के लिए दिल्ली सहित पूरे देश में टीकाकरण का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इसके तहत करीब  500 केंद्रों पर 45 और उससे अधिक वर्ष की आयु के लोगों को भी टीके लगाए जाएंगे। दिल्ली की बात करें तो यहां इस आयु वर्ग के करीब 65 लाख लोग हैं जिन्हें तीसरे चरण में वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में करीब 25 से 30 फीसदी आबादी को इसी चरण में वैक्सीन दिया जा सकेगा। 16 जनवरी से शुरू होने वाले पहले चरण में दिल्ली में 3.6 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन दिया गया। इसके बाद बीते एक मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण के तहत 60 और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के अलावा 45 से 59 आयु वर्ग के लोगों को कॉम्बिडिटी के साथ वैक्सीन दिया गया। अब तीसरे चरण में जिस व्यक्ति की आयु 1 जनवरी, 2022 तक 45 वर्ष या उससे अधिक होगी।  

सुबह 9 से रात 9 बजे तक संचालित केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को दोपहर 3 बजे तक वैक्सीन दिया जाएगा। इसके बाद गैर पंजीकृत व्यक्ति रात 9 बजे तक वैक्सीन ले सकते हैं। उन्हें बस अपना आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान प्रमाण ले जाने की जरूरत होगी। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण के पहले दिन बृहस्पतिवार को राजधानी के 136 निजी अस्पतालों सहित 192 स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके मुफ्त लगाए जाएंगे, जबकि 250 रुपये तक की खुराक निजी स्वास्थ्य सुविधाओं पर ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध हैं। पात्र लाभार्थियों की संख्या काफी बड़ी है। हम जल्द से जल्द टीकाकरण पूरा करने का प्रयास करेंगे। 

उत्तरी दिल्ली की डीएम ईशा खोसला के अनुसार आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है, जो अपने जिले के क्षेत्रों का दौरा करेंगे, ताकि लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। टीकाकरण के लिए नियुक्ति को-विन 2.0 पोर्टल के माध्यम से बुक किया जा सकता है। चार से अधिक पंजीकरण करने के लिए एक मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को प्रति खुराक 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसमें 100 रुपये प्रति सेवा शुल्क भी शामिल है।

 

विज्ञापन

33 अस्पतालों में 220 आईसीयू बिस्तर आरक्षित

राजधानी में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ने से चिकित्सीय सेवाओं पर फिर से असर पड़ सकता है। संक्रमित मरीजों को समय पर उपचार दिलाने के लिए सरकार ने अस्पतालों में बिस्तरों को आरक्षित करना शुरू कर दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 33 प्राइवेट अस्पतालों में 220 आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इन 33 अस्पतालों में कुल 1900 आईसीयू बेड हैं, जिनमें से 30 मार्च तक 608 आईसीयू बिस्तर थे, जहां संक्रमितों का उपचार चल रहा था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 838 कर दी है। वर्तमान में 346 बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं। ठीक इसी तरह कोविड वार्ड में बिस्तरों की संख्या भी 1705 से बढ़ाकर 2547 कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन प्राइवेट अस्पतालों में राजधानी के लगभग सभी बड़े अस्पताल शामिल हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के 16 निजी अस्पताल पहले ही कोरोना मरीजों के लिए वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड से भर चुके हैं। इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को मिलाकर 787 में से 298 वेंटिलेटर भर चुके हैं। 1229 में से 393 आईसीयू बेड भी फुल हो चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। सरकारी और निजी अस्पतालों में संक्रमितों के लिए केवल 25 फीसदी बिस्तर आरक्षित किए हैं। कुछ निजी अस्पतालों में सभी आईसीयू बेड भरे हुए हैं।

कई अस्पतालों में खाली नहीं है वेंटिलेटर
दिल्ली कोरोना वेबसाइट के अनुसार, रोहिणी में अग्रसैन इंटरनेशनल हॉस्पिटल में 15 आईसीयू बिस्तर, जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में 6, शालीमार बाग में मैक्स एसएस अस्पताल में 5, फोर्टिस अस्पताल में 5 में एक भी वेंटिलेटर खाली नहीं है। वेंकेटेश्वर अस्पताल द्वारका, इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर वसंत कुंज और महाराजा अग्रसेन अस्पताल पंजाबी बाग में भी बुधवार शाम 4 बजे तक एक भी वेंटिलेटर खाली नहीं था। सरिता विहार में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में 24, पश्चिम विहार में बालाजी एक्शन मेडिकल अस्पताल में 21, पंजाबी बाग में महाराजा अग्रसेन अस्पताल और शालीमार बाग में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सभी आईसीयू बेड (बिना वेंटिलेटर) भरे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें