फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मेट्रो ट्रैक पर गिरने से एक व्यक्ति घायल, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 30 Mar 2026 01:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब यात्री गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी विश्वविद्यालय स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ा एक 52 वर्षीय व्यक्ति अनियंत्रित होकर ट्रैक पर जा गिरा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त लाइन येलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री अचानक ट्रैक पर गिर गया। हादसे के कारण पीक ऑवर में मेट्रो सेवा करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही। दफ्तर और कॉलेज जाने वाले हजारों यात्री स्टेशनों पर फंस गए और प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब यात्री गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी विश्वविद्यालय स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ा एक 52 वर्षीय व्यक्ति अनियंत्रित होकर ट्रैक पर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से येलो लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोका गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यात्रियों को देरी की सूचना दी, लेकिन तब तक स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। हादसे के चलते कश्मीरी गेट, राजीव चौक और विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं थी। कई यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें दफ्तर पहुंचने में काफी देरी हुई और स्पष्ट जानकारी न मिलने के कारण वे स्टेशनों पर घंटों खड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10:30 बजे के आसपास सेवाओं को सामान्य किया जा सका।

दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट के मुताबिक, घायल व्यक्ति की पहचान करावल नगर निवासी अनिल कुमार (52) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल के सिर में चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है। पुलिस ने इस मामले में किसी भी तरह की संदिग्ध साजिश से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें