फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नशा मुक्त भारत अभियान और श्रीराम पथ सम्मान समारोह का आयोजन, भारत को विश्व गुरु बनाना है मकसद

Wed, 03 Sep 2025 03:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कार्यक्रम के माध्यम से काशियाना फाउंडेशन ने नशा मुक्त भारत अभियान को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि यह पहल सफल होगी और भारत को विश्व गुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान और श्रीराम पथ सम्मान समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में काशियाना फाउंडेशन एवं 99 शेड्स थिएटर ग्रुप की तरफ से एक अनोखे कार्यक्रम में आराध्य प्रभु श्री राम और जीजा बाई पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को नशा मुक्त बनाकर विश्व गुरु बनाना है। इस कार्यक्रम में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्याम जाजू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह ने बताया कि नशे के व्यापार को कम करने के लिए हमें प्रभु श्रीराम की तपस्या और मर्यादा को अपनाना होगा और माता जीजा बाई के संकल्प और प्रेम को सीखना होगा। 
विज्ञापन


साथ ही श्री राम पथ सम्मान में बीस योद्धाओं को नशा मुक्त भारत अभियान में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें सुर्वणा राज, संत सौरभ, कृष्णा चौबे और अनुज मिश्रा सहित अन्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में देश भर से आए दो सौ से अधिक गणमान्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से काशियाना फाउंडेशन ने नशा मुक्त भारत अभियान को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि यह पहल सफल होगी और भारत को विश्व गुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मंच पर मातृ शक्ति प्रतिभा जाजू, कालिका मंदिर के महासचिव सिद्धार्थ भारद्वाज, डॉक्टर संतोष उपाध्याय केयर एकेडमी, स्किल एकेडमी के चेयरपर्सन, नागराज एसजीईएस ग्रुप के चेयरपर्सन, भगवानदास फाउंडेशन से आशीष गुप्ता, द लीडर से अवनीश सिंह, इंप्रीमिस IVF से नवीन बहमनिया, नेटवर्क 18 से अमीत पांडे, विक्रांत चौहान, 99 शेड्स से दीपक गुरुवे डायरेक्टर, सतेंद्र राजवीर, असिस्टेंट डायरेक्टर, लेखक राजेश आहूजा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

काशियाना फाउंडेशन की टीम कि ओर से आशीष गुप्ता जी, दुर्गेश जी,बृजेश जी,धनंजय जी और देवेश सिंह जी,आशीष राय जी सहित अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें