राजधानी के भारत नगर के संगम पार्क औद्योगिक क्षेत्र में बाइक का हार्न बनाने वाली फैक्टरी के मालिक ने सोमवार सुबह पत्नी, बेटे व बेटी के साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। सभी को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां कारोबारी व दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत नाजुक है।
दिल्ली के भारत नगर के संगम पार्क औद्योगिक क्षेत्र स्थित बाइक का हॉर्न बनाने वाली फैक्टरी के संचालक हरदीप सिंह का परिवार पहले मॉडल टाउन के पॉश इलाके महेंद्रू एन्क्लेव में रहता था।
विज्ञापन
परिवार का मोटर पार्टस बनाने का कारोबार था। इनकी कश्मीरी गेट में मोटर पार्टस की दुकान थी। इनका सामान नेपाल में सप्लाई होता था। इनके दोनों बच्चे प्रतिष्ठित स्कूल में आठवीं और नवीं कक्षा में पढ़ रहे थे।
कुछ साल पहले इन्हें कारोबार में जबरदस्त घाटा हुआ। ऐसे में इनकी दुकान बंद हो गई। आर्थिक नुकसान के बावजूद इन्होंने करीब डेढ़ साल पहले संगम पार्क में एक छोटे से कमरे में बाइक का हॉर्न बनाने वाली फैक्टरी शुरू की लेकिन इस कारोबार में भी उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
पूरे परिवार को नांगलोई के चंदर विहार रहने के लिए जाना पड़ा। जांच में पता चला है कि रविवार रात परिवार के सदस्य नांगलोई से भारत नगर स्थित गुरुद्वारे आए। रातभर पूरा परिवार गुरुद्वारे के बाहर रहा। सोमवार सुबह आठ बजे हरदीप सिंह परिवार के साथ फैक्टरी पहुंचे थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कारोबारी हरदीप की पत्नी के बयान के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। गौरतलब है कि फैक्टरी संचालक हरदीप सिंह ने सोमवार सुबह पत्नी, बेटे और बेटी के साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। इलाज के दौरान कारोबारी और दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।
हॉर्न बनाने में होता है केमिकल पाउडर का इस्तेमाल
पुलिस अधिकारी ने बताया, घटनास्थल पर पुलिस को संतरी रंग का पाउडर और ग्लास के पानी में केमिकल घुला हुआ मिला है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। पुलिस ने केमिकल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि पाउडर का इस्तेमाल हार्न बनाने के दौरान किया जाता था।
आर्थिक तंगी से परेशान कारोबारी ने बेटा और बेटी के साथ दी जान
राजधानी के भारत नगर के संगम पार्क औद्योगिक क्षेत्र में बाइक का हार्न बनाने वाली फैक्टरी के मालिक ने सोमवार सुबह पत्नी, बेटे व बेटी के साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। सभी को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां कारोबारी व दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत नाजुक है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की वजह से कारोबारी के परेशान होने की बात सामने आई है।
कौर, बेटा जगदीश सिंह, बेटी हरगुल कौर, पिता उजागर सिंह और मां के साथ चंदर विहार में रहते थे। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को संगम पार्क स्थित फैक्टरी में चार लोगों के अचेत पड़े होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हरदीप व दोनों बच्चों को हिंदू राव अस्पताल, जबकि पत्नी हरप्रीत को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों बच्चों व हरदीप ने दम तोड़ दिया। क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके से नारंगी रंग का केमिकल व चार ग्लास मिले हैं। जांच में पता चला है कि कारोबार में घाटे की वजह से हरदीप आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। इसके कारण परिवार काफी तनाव में था।