केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जारी हो गया है। 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स, सीबीएसई की वेबसाइट्स के अलावा डिजिलॉकर पर भी स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई दसवीं का पास प्रतिशत 93.66 फीसदी रहा। दसवीं कक्षा में 95 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 93.66 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 10वीं में नोएडा रीजन में इस बार 170111 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से कुल 150795 परीक्षार्थी पास में है। जिले का ओवरऑल प्रतिशत 89.41 रहा है। इसमें 100397 लड़कों में से 87722 पास हुए हैं। इनका 87.38 प्रतिशत रहा है। इसी तरह परीक्षा में शामिल 68261 छात्राओं में से 63073 पास हुई हैं। इनका ओवरऑल प्रतिशत 87.38 रहा है।