फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: तीन माह के 2 पिल्लों को फंदे पर लटकाकर मारा, मामला दर्ज कर कराया गया पोस्टमार्टम

Fri, 30 Dec 2022 07:58 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शिकायतकर्ता महिला ने आशंका जताई कि किसी ने पिल्लों को मारने के बाद उन्हें फंदे से लटकाया है। पुलिस ने पिल्लों के शवों को कब्जे में कर उनका पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस पिल्लों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
puppy demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका साउथ थाना इलाके में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। खाली प्लॉट में तीन माह का एक पिल्ला फंदे से लटका हुआ मिला है, जबकि दूसरा पिल्ला वहां मृत पड़ा मिला है। दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि पिल्लों को मारकर लटकाया गया है या फिर जिंदा ही लटकाया गया है। पुलिस ने धारा 429 (जीव जंतु के वध या उसे हानि पहुंचाने की चेष्टा) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना 27 दिसंबर की है। एक महिला रोज की तरह इलाके के बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए इलाके में आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच सालों से बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाती है। 27 दिसंबर को जब सेक्टर 9 स्थित एक निजी विद्यालय के पास एक प्लाट पर पहुंची तो उन्होंने एक पिल्ले  को पेड़ की टहनी से लटका हुआ देखा। इसकी मौत हो चुकी थी। इसके पास ही एक और पिल्ला अचेत पड़ा था, इसकी भी मौत हो चुकी थी।

महिला ने आशंका जताई कि किसी ने पिल्लों को मारने के बाद उन्हें फंदे से लटकाया है। पुलिस ने पिल्लों के शवों को कब्जे में कर उनका पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस पिल्लों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से पशु प्रेमियों में रोष है। उन लोगों का कहना है कि बेसहारा पशुओं के साथ जिसने भी इस तरह की क्रूरता की है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें